खबर शेयर करें 👉

महिला हैल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से मारपीट कर आरोपी महिलायें कोतवाली से भाग गयी। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सितारगंज थाने में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को महिला शिकायतकर्ता ने अपने अश्लील वीडियो वायरल होने के सम्बंध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर आरोपी महिला निवासी नहरपार को कोतवाली बुलाया गया था। जहां एसआई सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान मंजीत कौर, कुलजीत कौर, मनप्रीत कौर उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गये। मंजीत कौर से मोबाइल दिखाने को कहा तो मंजीत कौर व उसकी बहनों ने सरकारी कार्य के दौरान कार्य  में बाधा पहुंचाते हुए मारपीट शुरू कर दी। मंजीत कौर को अपने साथ ले जाने लगे और थाने से भाग गई । हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी को गुमचोटें आयी और वर्दी भी फट गयी। पुलिस ने मंजीत कौर, कुलजीत कौर, मनप्रीत कौर के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

You missed

You cannot copy content of this page