खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हल्द्वानी से प्रशिक्षण से लौट रहे होमगार्ड जवान दीपक पनेरू की गुरुवार की देर शायं ग्राम सभा चमोली के तोक घिंगरानी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गयी, जबकि दूसरा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल है, जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है।

 

घटना के बाद होमगार्ड जवान के गांव ओखलकांडा के डालकन्या में मातम पसरा है। राजस्व उप निरीक्षक चौगड़ ने बताया खनस्यूं थाने में तैनात होमगार्ड जवान दीपक पनेरू पुत्र त्रिलोचन पनेरू निवासी डालकन्या व होमगार्ड मदन बहुगुणा पुत्र ऊर्बादत्त बहुगुणा निवासी करायल गुरुवार को विभागीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग के लिए हल्द्वानी गये थे, शाम 8.30 बजे वह हल्द्वानी से लौट रहे थे। अचानक चमोली गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी, इस दुर्घटना में जवान दीपक पनेरू की मौत हो गयी, जबकि दूसरा होमगार्ड मदन बहुगुणा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

You missed

You cannot copy content of this page