खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ज्योलीकोट के निकटवर्ती गांव चोपड़ा में भारी बारिश से कंचन सिंह के घर की दीवार गिरने से परिवार बाल बाल बचा है ।
बच्चन सिंह के परिवार ने भाग कर जान बचायी । लगातार हो रही वर्षा से उनके घर के ऊपर बहने वाले नाले ने भी रोद्र रूप ले लिया जिससे दहशत और बढ़ गयी । घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ0 हरीश सिंह बिष्ट पीड़ित परिवार के घर पहुँचे । इस परिवार को फिलहाल दूसरी जगह पर रहने को कहा गया है ।साथ ही आपात काल के लिए प्राथमिक विद्यालय खुलवा दिया गया ताकि रात्रि में रह सकें । उक्त घर मे बधें जानवरों को भी वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया ।डॉ बिष्ट ने बताया कि चोपड़ा बच्चन ढुंगा के लोंगो ने भी अपने घर छोड़कर अन्यत्र शरण ले ली है और जल्द ही प्रशासन व शासन से यहाँ के लोंगो की सुध लेने की मांग की है । ब्लॉक प्रमुख डॉ0 बिष्ट के साथ प्रधान संगीता आर्य, जीवन चंद्र, धीरेंद्र जीना, कंचन सिंह व चोपड़ा के निवासी मौजूद थे ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page