खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जहा पर भी दोनो के बीच विवाद हो गया। जिस पर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जानकारी के अनुसार नगर के तल्लीताल डीएसबी आउटहाउस क्षेत्र में पानी के पाइप को लेकर बीते शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद मारपीट तक जा पहुचा जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही रविवार को दोनो पक्षो के लोग एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने  की मांग लेकर थाने पहुचे और वहां भी लड़ने लगें। पुलिस ने बताया कि दोनो व्यक्ति आपस में भाई है जो थाने में एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। जिस पर पुलिस ने शांति भंग करने पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनो भाई संजीव व सन्दीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

You missed

You cannot copy content of this page