खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली। विमान ईंधन की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का दाम 209 रुपये बढ़ाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने यह कदम उठाया है।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

 

 

हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है।

 

 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार एविएशन टर्बाइन फ्यूल का दाम 5,779.84 रुपये प्रति किलोलीटर या 5.1 प्रतिशत बढ़ाकर 1,12,419.33 रुपये से 1,18,199.17 रुपये किया गया है।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

 

 

उल्लेखनीय है कि यह विमान ईंधन कीमत में लगातार चौथी बढ़ोतरी है।

You missed

You cannot copy content of this page