खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुलपति की स्वीकृति के अनुपालन में विश्वविद्यालय के डी०एस०बी० परिसर, नैनीताल एवं सर जे०सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में दिनांक 20 जनवरी, 2024 से 11 फरवरी, 2024 तक (कुल 23 दिन) शीतावकाश घोषित किया जाता है साथ ही नियमित प्राध्यापकों को 07 दिनों का प्रतिकर अवकाश भी देय होगा।

ALSO READ:  स्व.चंद्रलाल साह ठुलघरिया की 103 वीं जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, दो पुस्तकों का भी हुआ लोकार्पण ।

विश्वविद्यालय द्वारा माह जनवरी एवं फरवरी में आयोजित परीक्षाओं में सम्बद्ध नियमित शिक्षक जो कि उक्त अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न रहेंगे, उन्हें भी संबंधित विभागाध्यक्ष / संकायाध्यक्ष की संस्तुति पर नियमानुसार प्रतिकर अवकाश देय होगा। विश्वविद्यालय / परिसरों में कार्यरत समस्त शिक्षक/ वैकेशनल स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य होगे।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

उक्त शीतावकाश के उपरान्त विश्वविद्यालय के परिसर दिनांक 12 फरवरी, 2024 को यथावत खुलेंगे।

(दिनेश चन्द्रा) कुलसचिव

You missed

You cannot copy content of this page