खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी 15 फरवरी  । मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत  चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक नहर कवरिंग मार्ग में पाईप लाईन कार्य के दौरान चौपहिया वाहनों का यातायात 22 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा ।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की (ऊंचापुल लिंग मार्ग) तक नहर कवरिंग कार्य में पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु 22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जलसंस्थान एवं सिंचाई को व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

You cannot copy content of this page