नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में रूसी तक सीवर ट्रीटमेंट पाइप लाइन बिछाने के काम को लेकर 10 जुलाई से अक्टूबर माह तक नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 8  बजे तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं दूध गैस एंबुलेंस जैसे वाहनों के लिए सड़क मैं यातायात सुचारू रहेगा। जिसको लेकर देर शाम होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों की पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हुई।
 जानकारी देते हुए सीओ यातायात संजय गर्व याल
ने बताया हल्द्वानी मार्ग से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाए जाने का काम होना है। जिसको देखते हुए हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को रूसी बाईपास तक बंद रखा जाएगा।जो यात्री शाम 8 बजे बाद नैनीताल शहर में प्रवेश करेगा उसको रूसी बाईपास से बारापत्थर होते हुए शहर में प्रवेश कराया जाएगा। बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहां कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना ना पड़े। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट,महासचिव वेद शाह, प्रवीण शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती शाह,महासचिव, त्रिभुवन फर्त्याल,भारती कैडा समेत अन्य व्यवसाई मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page