खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल बलराम हाउस के निकट से शेरवानी लॉज को जाने वाली सड़क का सुधारीकरण कार्य रविवार से शुरू हो रहा है । इस कारण रविवार से करीब दो हफ्ते के लिये इस सड़क में यातायात पूर्णतः बन्द रहेगा ।

इस सड़क की खराब हालत व गड्डों के कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना हुआ था । इस सम्बंध में नारायननगर वार्ड के सभासद भगवत रावत द्वारा कई बार प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सड़क की मरम्मत किये जाने की मांग की गई थी ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

इधर अब बारिश थमने के बाद इस सड़क का मरम्मत कार्य 28 सितम्बर से शुरू हो रहा है । जिसके पहले चरण में सड़क की डामर की पुरानी परत को हटाया जाना है । जिसके लिए ठेकेदार शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी गाजियाबाद द्वारा मशीनें मंगा ली गई हैं ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

स्थानीय सभासद भगवत रावत के अनुसार इस सड़क में 28 सितम्बर से यातायात पूर्णतः बन्द रहेगा । उन्होंने स्थानीय जनता से इस कार्य मे सहयोग की अपील की है । संभावना है कि कुछ दिनों के लिये शेरवानी क्षेत्र के वाहनों के लिये पंगोट सड़क में लगाये गए डंडे हटाये जा सकते हैं । ताकि आवश्यक वाहनों की आवाजाही हो सके ।

You missed

You cannot copy content of this page