खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लापरवाही बरतने, ड्यूटी से गायब रहने और अन्य कारणों के चलते निलम्बित किये गए इंस्पेक्टर रजत कसाना, दरोगा हरजीत राणा, भुवन चंद, राजवीर के अलावा अपर उप निरीक्षक सतपाल और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को बहाल कर दिया है । ये अधिकारी व कर्मचारी करीब डेढ़ माह पूर्व निलम्बित हुए थे ।

ALSO READ:  लेकसिटी वेलफेयर क्लब ने मेहरागांव वन पंचायत क्षेत्र में किया वृक्षारोपण।

 

इंस्पेक्टर रजत कसाना को नैनीताल में नन्दा देवी महोत्सव की ड्यूटी में उपस्थित न होने के कारण निलम्बित किया गया था ।

अब दीवाली के ठीक पहले धनतेरस पर एसएसपी ने निलंबित सभी छह पुलिस कर्मियों को बहाल कर दिया है।

ALSO READ:  भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया ।

 

तत्काल प्रभाव से सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

एसएसपी ने बताया कि सभी बहाल किए गए पुलिसकर्मियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page