खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की रविवार को कोटाबाग में हुई बैठक में करीब 5 साल बाद संघ की कोटाबाग ईकाई को सक्रिय किया गया । बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग की गई ।

संघ के प्रदेश प्रभारी पी सी चौबे, जिला महामंत्री मदन गैड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कोटाबाग क्षेत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
   बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी मिनी केंद्रों का समान रूप से उच्चीकरण किये जाने,ढुलान मूल्य दिए जाने, ग्रीष्म कालीन व शीतकालीन अवकाश दिए जाने,मिनी केंद्रों को बी एल ओ का कार्य न दिए जाने की मांग की गई ।
ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You cannot copy content of this page