खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक  को नैनीताल क्लब में आयोजित की गई।
   युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद भर से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति साझा की।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद हो चुका है और अब संसद से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़कर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुका है। उन्होंने संगठन विस्तार की योजना बताते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी। रणनीति के तहत प्रत्येक बूथ पर 5 नए युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिल सके।
इस दौरान युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अभिलाषा महला और प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया । बैठक में नीरज कुमार मोनू जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,शिवम बजाज वि स अध्यक्ष नैनीताल,भावेश नेगी वि स अध्यक्ष भीमताल,प्रभजोत गिल वि स कालाढूंगी,बंटू आर्य नगर अध्यक्ष नैनीताल,मनमोहित पंत ब्लॉक अध्यक्ष बेतालघाट,अमन , सक्षम जोशी ,रोहित तिवारी,जलज वर्मा,स्वाति तिवारी प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, जूही प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page