खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित इन्टर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार बालिका वर्ग में एम एल साह बाल विद्या मंदिर ने ऑल सेंट्स कॉलेज को 46-4 अंकों के अंतर से वर्जित किया ।
     बालक वर्ग के पहले मैच में सेन्ट जेवियर स्कूल ने   सनवाल स्कूल को 26-4 से हराया । दूसरे मैच में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल हल्द्वानी ने बिड़ला विद्या मन्दिर बी को 28-7 से हराया । तीसरे मैच  में ग्रीन माउंट भीमताल के न आने के कारण सेन्ट जोसेफ कालेज नैनीताल को विजेता घोषित किया गया । चौथे मुकाबले में बिड़ला विद्या मन्दिर ए ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल बी को 21-18 से हराया । अंतिम मुकाबले में सेन्ट जोसफ कालेज ने सी आर एस टी कालेज को 51-37 से हराया ।
 इन मैचों के निर्णायक हरीश चौधरी, तनवीर अनवर, समीर अली, विनोद कनारी, हरीश जोशी, नितीश थापा,  स्कोरर हेमंत राणा,राजीव गुप्ता,तरुण, फैजान, दीपक कुमार  रहे । इस अवसर पर  डी.एस.ए.महासचिव अनिल गडिया, राजीव गुप्ता, मनोज साह, भुवन बिष्ट, गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र रावत, जितेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे ।
ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You cannot copy content of this page