खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ रही दीपा मिश्रा दो बार नैनीताल नगर पालिका की राजभवन वार्ड से सभासद रह चुकी हैं । दीपा मिश्रा ने 2018 के चुनाव में भी नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और राजभवन व अयारपाटा वार्ड में उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी । लेकिन अन्य वार्डों से उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिल पाई थी ।

ALSO READ:  ज्योलीकोट स्थित संत एंथोनी चर्च का132 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

दीपा मिश्रा एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं । वे अविवाहित हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं । उनके बड़े भाई हरीश मिश्रा कांग्रेस के कई पदों में रहे हैं । उनकी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.नारायण दत्त तिवारी के साथ काफी निकटता थी । उनका बचपन राजभवन में बीता और वर्तमान में शेरवुड कॉलेज के निकट रहती हैं ।

ALSO READ:  नैना पीक की वन चौकी में व्यवसायिक गतिविधियां मिली, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि ने डी एफ ओ नैनीताल को पत्र लिखकर मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा,

दीपा मिश्रा इस बार नगर पालिका चुनाव मजबूती के साथ लड़ रही हैं । उन्होंने चुनाव प्रचार के लिये कई टीमें बनाई हैं । साथ ही अपने समर्थकों के साथ घर घर प्रचार में जुटी हैं ।

You cannot copy content of this page