खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में विगत रात्रि से ही रूक रुक कर तेज बारिश हो रही है । जिससे आम जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है । लगातार बारिश से नैनी झील का जल स्तर बढ़ रहा है और झील का जल स्तर 11 फिट से नीचे रखने के लिये झील के गेट खोले गए हैं ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक जरूरी उपाय किये हैं । स्कूलों में अवकाश घोषित होने से बच्चों व अभिभावकों ने काफी राहत महसूस की है । लेकिन सरकारी कर्मचारियों को तेज बारिश में ऑफिस जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । नैनीताल से कई कर्मचारी भवाली,भीमताल,हल्द्वानी जाते हैं और वहां से कर्मचारी, हाईकोर्ट, जिला कोर्ट के अधिवक्ता नैनीताल आते हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page