खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। । शनिवार की शायं मल्लीताल मस्जिद के सामने शराब के नशे में रेलिंग में बैठा युवक लगभग 20 फ़ीट नीचे जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। जहां से लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया  लेकिन उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर फ़िया है ।जानकारी के अनुसार आज देर शाम मस्जिद तिराहे के समीप बैठा युवक अधिक नशे में होने के कारण 20 फीट ऊंची रेलिंग से नीचे डीएसए ग्राउंड में जा गिरा। उसे गिरा देख वहाँ लोग जमा हो गए। जिसके बाद  उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया व उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी अस्पताल पहुंचे एसआई हरीश सिंह ने युवक से पूछताछ करनी चाही मगर नशे में अधिक होने के कारण युवक अपना नाम नहीं बता पाया। डॉक्टर द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार देखकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है युवक के सिर में चोट की आशंका होने पर उसके होश आने के बाद उसके परिजनों के साथ उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page