खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर। कोरोना काल से करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम में सभी प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रविवार 27 फरवरी से खुल  रहे हैं । अब देश-विदेश से आने वाले भक्त गर्भगृह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का •जलाभिषेक कर सकेंगे। ऑनलाइन पूजा पर लगी रोक भी हटा दी गई है। इससे जागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखने वाले लाखों भक्तों और ‘स्थानीय पुजारियों ने राहत की सांस ली है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2020 में जागेश्वर धाम स्थित महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के “प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दो साल से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचकर शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे । पुजारियों की ओर से मंदिर के खुले प्रांगण में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी ।

You missed

You cannot copy content of this page