खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल जयलाल साह बाजार के युवा व्यवसायी जगजीत सिंह आनंद का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया । 45 वर्षीय लक्की के पिछले कुछ दिनों से पांव में इन्फेक्शन से ग्रस्त थे । उनका सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था । उनके पिता जीत सिंह आनन्द मल्लीताल व्यापार मंडल के कई वर्षों तक महामंत्री रहे हैं ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जगजीत उर्फ लक्की कुछ समय से अस्वस्थ थे और आज अपरान्ह दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया । उनके निधन पर व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किसन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईस अहमद, जिला महामंत्री जगदीश बावड़ी व अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । स्व0 लक्की अपने पीछे माता पिता व बहन को रोता बिलखता छोड़ गए हैं ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

जगजीत सिंह रॉयल बास्केटबॉल क्लब नैनीताल के कोषाध्यक्ष भी थे । रॉयल बास्केटबॉल क्लब के राजीव गुप्ता,आनन्द सिंह खम्पा,भुवन बिष्ट,मनोज साह,गिरीश वर्मा,श्याम सिंह खम्पा,हरीश जोशी,विनोद कनारी ने शोक व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page