नैनीताल । जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव हेतु मतदान 17 मई को रजा क्लब मल्लीताल में होगा ।
इस चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सैय्यद काशिफ़ जाफ़री को बनाया गया है । उन्होंने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव,सचिव,कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन फॉर्म मो. इस्लाम की दुकान मल्लीताल से प्रातः 10 से शायं 07 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे नामांकन पत्र का शुल्क 300 रुपए है।
11 मई को नामांकन जमा होंगे । 12 मई को नामांकन पत्रों की वापिसी, 13 मई को नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन, 14 मई को सदस्यता लेने का अंतिम दिन, 15 मई को वोटर लिस्ट जारी होगी । बताया कि 17 मई को चुनाव रज़ा क्लब में मतदान सुबह 11बजे से शायं 5 बजे तक होगा ।
चुनाव कमेटी में शाहनवाज खान, शानू अहमद व मो. नसीम को शामिल किया गया है ।


