खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ए जी एन्ड हाईकोर्ट ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 12वीं ज्यूडिशियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गये मुकाबले में जिला बार एसोसिएशन ने प्रेस एंड़ मीडिया क्लब को 60 रन से पराजित किया ।
      फ्लैट्स मैदान में खेले गये 20 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला बार ने 200 रन बनाये । जिसमें पवन ने 72, भानू ने 42 तो विजय पाल ने 39 रनों का योगदान दिया । मीडिया की ओर से सुरेश काण्डपाल ने 2, वीरेंद्र बिष्ट और समीर ने 1-1 विकेट झटका । जवाब में मीडिया की टीम  विरेन्द्र बिष्ट के 51, शीतल के 37 और समीर के 13 रनों की मदद से 140 रन ही बना सकी । बार एसोसिएशन की ओर से प्रदीप और मुकेश ने 2-2 विकेट लिये  ।  इस मैच के अंपायर मोहित, पवन  थे । जबकि मोहित रौतेला रहे।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page