नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता कल शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे । उन्हें अपरान्ह 2 बजे लोकभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा शपथ दिलाई जाएगी । न्यायमूर्ति गुप्ता,न्यायमूर्ति जी नरेंद्र का स्थान लेंगे जो आज 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए ।
न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश रहे हैं । उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनाये जाने की राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 8 जनवरी को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी ।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट के 15 वें मुख्य न्यायधीश होंगे ।



