खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दो सूत्रीय मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक,उप निरीक्षक,राजस्व अनुसेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर नैनीताल जिले की पर्वतीय तहसीलों के कानूनगो,पटवारी व राजस्व अनुसेवक दो द्विवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार में हैं । कार्य बहिष्कार के दौरान पर्वतीय क्षेत्र के कानूनगो,पटवारियों व अनुसेवकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया गया ।

   संघ का कहना है कि वे राजस्व गांव जहां रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू की गई है उन्हें 25 मई 2025 तक रेगुलर पुलिस को हस्तगत किया जाना था, लेकिन ये गांव अब तक भी रेगुलर पुलिस को हस्तगत नहीं हुए हैं । इसलिये इन गांवों को रेगुलर पुलिस को हस्तगत किया जाए ।
 संघ की दूसरी मांग में कहा गया है कि अंश निर्धारण में उच्च अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाकर वेतन आदि रोके जाने की कार्यवाही की जा रही है ।जिससे संगठन में रोष है ।
 इस धरना प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष शिव सिंह चौहान,सचिव राकेश कठैत, संरक्षक भुवन जोशी,कोषाध्यक्ष विनोद परगाई,हितराम ममगई,प्रकाश सैनी,अमित साह,सुरेश सनवाल,हेम जोशी सहित बड़ी संख्या कानूनगो,पटवारी व राजस्व अनुसेवक शामिल थे ।

You cannot copy content of this page