खबर शेयर करें 👉

(राधा चन्द्रा)।नगर पंचायत भिकियासैंण निवासी कात्यायिनी भाकुनी  छात्रा अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज भिकियासैंण ने साइन्स वर्ग में 25 वीं रैक  हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाकुनी ने 500 में से 454 अंक प्राप्त किये हैं । भौतिकी में उन्होंने 96 अंक प्राप्त किये। उन्होने इस सफलता के लिए पिता कुबेर सिंह भाकुनी, माता हंन्सी भाकुनी व गुरूजनों को दिया है। कु0 भाकुनी मूल रूप से विकास खंड के द्यौना गांव की है, वर्तमान में नगर पंचायत भिकियासैंण में निवास करते हैं ।उसका भाई आशुतोष भाकुनी -10 वी का छात्र है, जो राजकीय इन्टर कालेज भिकियासैंण में अध्ययन रत है। भाकुनी का कहना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाकर आम लोगों की सेवा करना चाहती है। भाकुनी के पिता ठेकेदार व मांता राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिकियासैंण में अध्यापिका है।उनके प्रदेश की सूची नाम आने पर क्षेत्र के विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल व खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई सहित समस्त राजनैतिक संगठनों व शुभचिन्तको ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है।

You missed

You cannot copy content of this page