खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

 

आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ALSO READ:  तल्लीताल,हरिनगर निवासी व नगरपालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत,

 

मामले की जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page