खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने नैनीताल पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन देकर निगम में वर्षो से संविदा में कार्यरत कार्मिकों को नियमित करने की मांग की ।

   महासंघ के महामंत्री कंचन चन्दोला ने कहा कि संविदा कर्मी नियमितीकरण की राह देखते हुए कई कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं और और कुछ सेवानिवृत होने के कगार पर हैं । कंचन चंदोला द्वारा पर्यटन मंत्री से उनके अति शीघ्र नियमितीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं 2024 नियमावली कट ऑफ डेट घोषित करने की मांग की । उन्होंने महासंघ द्वारा पिछले लंबे समय से चल रहे आंदोलन की भी जानकारी दी ।
ज्ञापन देने वालों में ललित सहाय, दीपक पांडे, देवेंद्र सिंह रावत, आसिफ,दीपिका कनवाल आदि मौजूद थे ।
    इससे पूर्व सतपाल महाराज के पर्यटक आवास गृह सूखाताल पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, निखिल बिष्ट आदि ने स्वागत किया।

You missed

You cannot copy content of this page