खबर शेयर करें 👉

केआरसी रानीखेत में दो नवंबर को कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी में सेवा का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए अच्छी खबर है।

 

वही सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।

 

केआरसी भर्ती कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।

 

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

भर्ती कार्यक्रम
1 नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।

 

2 नवंबर को सुबह 5.30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

You missed

You cannot copy content of this page