खबर शेयर करें 👉

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके कुंदन बिष्ट व भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष विकास जोशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्ष के लिये भाजपा से निष्कासित कर दिया है ।इन दोनों नेता आज भारी दल बल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे ।

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की संस्तुति के बाद कुंदन बिष्ट के निष्कासन का पत्र जारी किया है ।कुंदन बिष्ट भाजपा के पूर्व में नगर महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि व कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक रहे हैं ।उनकी पत्नी सपना बिष्ट कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हो गई थी । वे दो बार से नगर  पालिका सभासद हैं।

You missed

You cannot copy content of this page