खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से दर्शनघर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों की हौसलाअफजाई की गई और वतन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को शिद्दत से याद किया गया ।

 

इस दौरान पूरा परिसर “छोड़ो कल की बातें”, “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया…” और “संदेशे आते हैं…” जैसे सुप्रसिद्ध देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा । कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने कारगिल युद्ध के महानायक शहीद मेजर राजेश अधिकारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

ALSO READ:  बेतालघाट के खैराली-बूंगा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में रोष, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

​इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया । उन्होंने कहा कि पूर्व से ही उत्तराखंड के युवाओं को उनकी अप्रतिम वीरता और सुरक्षा सेवाओं के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है । यहाँ के जांबाज युवाओं ने हमेशा बड़ी संख्या में सेना में रहकर देश की रक्षा की है । कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत किए जाने वाले रचनात्मक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी भूरि-भूरि सराहना की गई । इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने देश सेवा के अनुभवों को साझा किया ।

ALSO READ:  भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया ।

​कार्यक्रम का सफल संचालन आशा पांडे द्वारा किया गया. समारोह में क्लब से जुड़े तमाम सदस्यों और गणमान्य लोगों की व्यापक उपस्थिति रही, जिसमें आभा साह, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, विनीता पांडे, रानी साह, जीवंती भट्ट, अमिता साह,सरिता त्रिपाठी, दीपिका बिनवाल, नीरू साह, तनु, भावना साह, तारा पांडे, विमलेश, सविता कुलारा, जया वर्मा, ज्योती ढौंडियाल, रमा भट्ट, सीमा सेठ, भावना साह, सीमा नौटियाल, दया कुंवर, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, सोनू साह, साक्षिता, मधुमिता, नीरु साह, निवेदिता मेहरोत्रा, भावना रावत, गीता बवाड़ी और रश्मी शर्मा ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीदों को नमन किया ।

You missed

You cannot copy content of this page