खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से कुमाउनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन माल रोड स्थित एक होटल में किया गया ।

     प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपस में मेलजोल एवं सौहार्द बढ़ाते है साथ ही इस प्रकार के आयोजन से आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू होती है उन्होंने कहा कि कुमाऊं के व्यंजनों का व्यंजनों का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है । ये व्यंजन न केवल पौष्टिक हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं ।
 प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जया पालीवाल, द्वितीय पुरस्कार सुनीति एवं तृतीय पुरस्कार प्रेमा करायत को मिला ।  जबकि विशेष  पुरस्कार मीना शाह,  खिलपा देवी, गुंजन, हेमा रौतेला, नीलम बिष्ट, सोनिका राणा, लीला देवी, पायल, सावित्री अस्वाल, तरन्नुम, रमा बिष्ट, ईशा आदि को दिया गया ।
 प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि डॉ.गिरीश रंजन तिवारी थे ।  निर्णायक अंजू जगाती एवं बीना शाह रहे  । कार्यक्रम में अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक अमिता साह, सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, रमा भट्ट, रमा लोहनी, दीपिका बिनवाल, डॉक्टर पल्लवी, मधुमिता, दया कुंवर, ज्योति ढूंढियाल, वर्षा आर्य आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page