खबर शेयर करें 👉

लालकुंआ विधान सभा सीट  से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद संध्या डालाकोटी जब मंगलवार को पूर्व मंत्री हरोश दुर्गापाल के आवास हल्दूचौड़ पहुंची तो दुर्गापाल ने संध्या डालाकोटी से मिलने से इनकार करते हुए दरवाजा अंदर से बन्द कर दिया । लेकिन संध्या डालाकोटी बुजुर्ग नेता का आशीर्वाद लेने की जिद में दुर्गापाल के घर के बाहर धरने में बैठ गई । काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद हरीश दुर्गापाल के समर्थकों ने अनाउंसमेंट किया कि दुर्गापाल ने कांग्रेस छोड़ दी है तब जाकर संध्या डालाकोटी धरना समाप्त कर लौट गई । बताया गया है कि हरीश दुर्गापाल कांग्रेस से टिकट कटने से बेहद आहत हैं । वे अपने अगले कदम के लिये समर्थकों के साथ रायशुमारी कर रहे हैं ।

You cannot copy content of this page