मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं व वन संरक्षक दक्षिणी वृत्त भी रहे मौजूद ।
नैनीताल । भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल के चौगढ़ रेंज बल्दियाखान में प्रभाग स्तरीय अग्नि सुरक्षा गोष्ठी व फायर ड्रिल का आयोजित की गई ।
गोष्ठी में प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोडी गोष्ठी में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ, डॉ० धीरज पाण्डे, वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त, नैनीताल, टी०आर० बीजूलाल एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रभाग क
मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ० धीरज पाण्डे द्वारा बताया गया कि भूमि संरक्षण वन प्रभाग, के कर्मचारी तथा क्षेत्रीय वन प्रभाग के कर्मचारी अग्नि सुरक्षा कार्य संयुक्त रूप से सम्पादित करेंगे तथा अग्नि सुरक्षा से जुडे हुए सभी फायर वाचर का बीमा भी कराने, फायर वाचरों को अग्नि रोधक वर्दी उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।
गोष्ठी में उपस्थित शीतलाखेत फायर मॉडल के प्रशिक्षक गजेन्द्र कुमार पाठक द्वारा वनाग्नि सुरक्षा में जन-जागरूकता अभियान एवं अग्नि सुरक्षा हेतु फायर लाईन के सम्बन्ध में विस्तार से बताया तथा सभी ग्रामवासियों से अग्नि सुरक्षा में सहयोग करने हेतु अपील की गयी।
बैठक में स्वयं सहायता समूह मित्र संस्था के उपाध्यक्ष नरेन्द्र पपनोई द्वारा भी अग्नि सुरक्षा हेतु अपने विचार रखे गये।
बैठक का संचालन कुन्दन सिंह बिष्ट, उप राजिक द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा प्रभाग की स्थापना एवं उदेश्यों पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही अग्नि सुरक्षा शपथ हेतु सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिज्ञापट पर हस्ताक्षर भी किये गये। टी०आर० बीजूलाल, वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त, नैनीताल द्वारा राज्य स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा फिल्म की सूटिग तथा फायर की मौक ड्रिल का आयोजन भी किया गया।
बैठक में भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में उपस्थित कुन्दन सिंह बिष्ट, उपराजिक, रामगढ़ राजि, श्री अतुल भगत, वन आरक्षी द्वारा भी अपने अपने विचार रखे गये। बैठक में राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, डॉ० धीरज कुमार जोशी, वन क्षेत्राधिकारी ओखलकाण्डा, नवीन चन्द्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, मुक्तेश्वर, नितिश तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी, रामगढ़, मनोज कुमार जोशी, वन क्षेत्राधिकारी बेतालघाट, प्रमोद बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, चौगढ़, एवं वन दारोगा, जीवन चन्द्र काण्डपाल, चन्द्र शेखर जोशी, गिरधर सिंह नेगी, सुरेश चन्द्र आर्या, प्रदीप पंत, संरपच च्यूनी वन पंचायत, भगवती देवी, संरपच डहरा वन पंचायत, संतोष शर्मा, सरपंच बानना वन पंचायत, गोपाल सिंह बिष्ट, सरपंच पश्यां वन पंचायत आदि उपस्थित रहे।