खबर शेयर करें 👉

कनौरा गांव में गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से पूरे बाजपुर कस्बे में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।

ALSO READ:  ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का को एसएपी लैब्स इंडिया में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज,

बताया कि रविवार सुबह सात बजे महिला घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया।

सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन अभी हत्यारे का पता नहीं चला है ।

You missed

You cannot copy content of this page