खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधक के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर भवाली डिपो में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । संगठन ने डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं ।
शाखा अध्यक्ष रूप किशोर सागर
ने बताया कि वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी
निगम मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं वह श्रम कानूनों की अवहेलना कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसके चलते संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया।
इस मौके पर दिनेश दुमका, नरेश पाल, एल डी पालीवाल , पंकज जोशी, सुनील कश्यप, अमित नयाल, रामप्रसाद, कौशल किशोर, सुधीर कुमार, विपिन चंद्र, प्रताप सिंह, पवन कुमार, हरिश चंद्र, प्रकाश बिष्ट हर्षवर्धन , ईश्वर सिंह, नवीन चंद्र लोग  मौजूद रहे

You missed

You cannot copy content of this page