खबर शेयर करें 👉
देहरादून ।  बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
 कैबिनेट बैठक में राज्य की ऊर्जा नीति को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए जियो थर्मल नीति को मंजूरी दी गई, जिससे प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट के प्रमुख निर्णय
पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पी एम यू) को मंजूरी: राज्य में पुलों की मजबूती और यातायात प्रबंधन को बेहतर करने के लिए नई इकाई गठित की जाएगी।
सतर्कता विभाग के ढांचे में विस्तार: विभाग में 20 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल पदों की संख्या अब 132 से बढ़कर 156 हो गई है।
जीएसटी विभाग में भी होंगे नए पद: कर संग्रहण व निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय ढांचे को मजबूत किया गया है।
खनन क्षेत्र में नई व्यवस्था: राज्य में नए खनिजों के लिए जिला और राज्य स्तर पर खनन न्यास (माइनिंग ट्रस्ट) बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

You missed

You cannot copy content of this page