खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को कालाढूंगी के नयागांव टी पॉइंट पर दो दर्जन से अधिक  वाहनों की चैकिंग की गई ।

 

निरीक्षण के दौरान चार वाहनों से 2 क्विंटल खोया और 200 लीटर से अधिक दूध पाया गया । जिनके संदेह के आधार पर तीन खोया और एक दूध का नमूना जो त्यौहार में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री है 4 खाद्य नमूनों के सैम्पल लेकर लैब जांच हेतु भेजे गए  ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने,बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

 

शासन के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर हल्द्वानी एवं पुलिस विभाग उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page