खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने 16. 55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता तथा कांस्टेबल मनोज जोशी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में नलनी के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया । जिसकी तलाशी लेने पर पुडिया में स्मैक बरामद हुई । जिसे तत्काल गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि घटगड मंगोली निवासी संजय सिंह के पास से 16 .55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।
ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page