खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल वैभरली कम्पाउंड निवासी व वर्तमान में कालाढूंगी निवासी नीरज अधिकारी उर्फ “एडी” की रविवार की रात्रि सड़क हादसे में मौत हो गई । एडी के पिता हीरा सिंह अधिकारी नैनीताल नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं । नीरज उनका इकलौता पुत्र था । जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है । नीरज के असामयिक निधन से वैभरली कम्पाउंड,प्राधिकरण कम्पाउंड,गोपाला सदन व आसपास शोक का माहौल है ।

 

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

जानकारी के मुताबिक नीरज अधिकारी (उम्र करीब 32 वर्ष) रविवार रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से नयागांव से कालाढूंगी की तरफ आ रहे थे तभी अचानक नैनीताल तिराहे के पास उनकी बाइक  बैरियर से टकराकर दुर्घटना हो गयी।

वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको 108 की मदद से कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, परंतु डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेजा गया है ।

बताया जा रहा है नीरज के माता पिता घटना के दिन चंडीगढ़ गए थे और वे सोमवार की सुबह कालाढूंगी पहुंचे । लेकिन नीरज की छोटी बहन जर्मनी में थी । जो आज 15 जुलाई  सुबह कालाढूंगी लौटी । जिसके बाद बेहद गमगीन माहौल में नीरज की अंत्येष्टि की गई । नीरज अविवाहित था ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

इस घटना से वैभरली क्षेत्र में शोक का माहौल है । नगर पालिका कर्मचारियों ने भी नीरज के निधन पर शोक जताया है ।

You cannot copy content of this page