खबर शेयर करें 👉

मनोज साह व विधायक कैड़ा ने भीमताल में खोला चुनाव कार्यालय

भीमताल। भाजपा के विधायक राम सिंह कैड़ा व पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने शनिवार को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए भीमताल में अलग-अलग स्थान पर चुनाव कार्यालय खोला। विधायक ने बाईपास मार्ग के रामलीला मैदान के पास व पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने भीमताल-भवाली मार्ग के गोरखपुर के समीप अपना चुनाव कार्यालय खोला है। दोनों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और रीबन काटकर शुभारंभ किया। हालांकि अभी सीट के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन दो दावेदारों ने अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया है। इस दौरान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page