खबर शेयर करें 👉
मनोज साह ने धारी ब्लॉक में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन
भीमताल। भाजपा से बगावत कर भीमताल सीट से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ रहे मनोज साह का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। उन्होंने सोमवार को दुदली, अम्दौ, बबियाड़, पोखरी, च्यूड़ीगाड़, कुलौरा, पलड़ा, देवनगर, सुई व सुरंग आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों से भीमताल के विकास के लिए एक मौका देने की अपील की। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में और अनेक विकास कार्य होने है जो  वर्तमान तक नही हो पाए हैं। मौका मिला तो अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में मंडी अध्यक्ष रहते हुये क्षेत्र में विकास के लिए काम किया है। उन्होंने वादा किया  ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। क्षेत्र की जनता से विकास के नाम पर एक बार सेवा का मौका देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ
कैलाश गुणवंत, महेश बेलवाल, शिवराम, बची सिंह पोखरिया, मोहन सिंह बिष्ट, हेमन्त बिष्ट, सुरेश राम आर्या, हरीश गंगोला, आलम नगदली, गंगा सिंह कुलोरा, खीम सिंह बिष्ट, भुवन पनेरू आदि समर्थक मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page