खबर शेयर करें 👉

उस्मान को अतिक्रमण हटाने के लिये 3 दिन का समय । नोटिस जारी ।

नैनीताल । नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मो.उस्मान का रुक्कुट कम्पाउंड स्थित आवास वन भूमि/नगर पालिका की भूमि में अवैध कब्जा कर बनाये जाने की पुष्टि हुई है । नगर पालिका, राजस्व विभाग व जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा गुरुवार को रुक्कुट कम्पाउंड का संयुक्त सर्वे किया गया । इस सर्वे में मो.उस्मान के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोगों के घर भी अवैध पाए गए हैं । जिन्हें अतिक्रमण हटाने के लिये 3 दिन का समय दिया गया है । यह सर्वे अभी जारी है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वितीय श्री जीना ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा गुरुवार को रुक्कुट कम्पाउंड का संयुक्त सर्वे किया जा रहा है । जो अभी जारी है । बताया कि दोपहर तक 50 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जा चुका है । नोटिस में अतिक्रमण हटाने के लिये तीन दिन का समय दिया जा रहा है ।

ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

You missed

You cannot copy content of this page