खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  दो भाइयों का आपसी विवाद मारपीट तक जा पहुंचा । दोनों परिवारों की ओर से एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों की एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मल्लीताल स्प्रिंग काटेज निवासी गीतिका गंगोला  ने  कोतवाली में तहरीर देकर  देवर, देवरानी पर प्रापर्टी को लेकर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए ।  दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध गंगोला ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाए कि उनके चचेरे भाई और उनकी पत्नी ने घर के भीतर घुसकर उनसे मारपीट की ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष के अभिनव गंगोला, उनकी पत्नी गीतिका गंगोला और दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध गंगोला और उनकी पत्नी स्वाति गंगोला के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page