खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मल्लीताल  जूमलैंड में डीएसबी परिसर के
छात्रों के दो गुट मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर
लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे क्षेत्र में अफरा- तफरी माहौल हो गया ।
इस दौरान कई छात्र घायल हो गए ।छात्रों  में बढते आक्रोश को देख
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली
पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शांत करवा कर कोतवाली ले आई। कोतवाली
पहुंचे छात्र गुट एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट ने बताया किसी बात को
लेकर कुछ छात्रों का बीती रात आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद एक छात्र गुट
ने गुरुवार को दोपहर जूमलैंड क्षेत्र पंहुचा जहाँ एक युवक से विवाद और
मारपीट हो गई। जिसके बाद छात्र के समर्थक उसे बचाने के लिए बीच में आए तो
दोनो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों की
ओर से तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

You missed

You cannot copy content of this page