खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र, आंतरिक शिकायत समिति कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं राजनीति विज्ञान विभाग की संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को डी0एस0बी0 परिसर में महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

 

कार्यशाला के प्रारंभ में प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया । उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धूरी होती है वह पूरे परिवार के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखती है और प्रायः अपनी स्वास्थ्य की तरफ उसका ध्यान नहीं जाता तो इसलिए महिलाओं को अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए  तभी महिलाओं में सशक्तता बढ़ेगी ।

आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष  आशा शर्मा ने इस अवसर पर परिसर की समस्त छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों को महिला स्वास्थ्य स्वच्छता पर व्याख्यान दिया । उन्होंने अपना उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि हम अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज करते हैं और आगे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला -: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, हल्द्वानी में चिन्हित भूमि के संबंध में भी दिए दिशा निर्देश ।

उन्होंने परिसर को एक इंसीनेटर मशीन प्रदान की । साथ ही लगभग 150 छात्राओं को सेनेटरी पेड प्रदान किए । उन्होंने सभी छात्राओं का आवाहन किया कि अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी जागरूक करें और आसपास भी जागरूकता को फैलाएं ।

इस अवसर पर आशा फाउंडेशन की सदस्य नीलू एल्हेंस एवं निश्चल शर्मा भी उपस्थित रहे । प्रोफेसर चंद्रकला रावत द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस तरह के आयोजन करने को बहुत महत्वपूर्ण बताया । कार्यशाला के अंतर्गत डीएसबी परिसर की गौरा देवी छात्रावास कलावती छात्रावास और रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास, डीएसबी परिसर की छात्राएं और शिक्षा संकाय बी एड की छात्राएं और परिसर के प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

कार्यशाला में प्रोफेसर ज्योति जोशी ,प्रोफेसर अनीता पांडे , प्रोफेसर रीना सिंह, तीनों छात्रावासों के वार्डन के साथ-साथ महिला अध्ययन केंद्र की प्राध्यापक और सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर रुचि मित्तल के द्वारा किया गया  । कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर भूमिका प्रसाद, डॉक्टर किरन तिवारी, नंदा बल्लभ पालीवाल, दीपक बिष्ट, राकेश कुमार, राहुल,अजय ,चंद्र दत्त, कमलेश, संजय मेहता आदि का सहयोग रहा ।

You missed

You cannot copy content of this page