खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने गुरुवार को उक्रांद अनुसूचित मोर्चे के केंद्रीय अध्यक्ष के एल आर्य, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कौशल साह सहित कई अन्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और बाद में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ0 भुवन आर्य का भी सरिता आर्य ने जोरदार स्वागत किया ।

ALSO READ:  "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026" कल 13 जून से होगा लोकभवन गोल्फ ग्राउंड नैनीताल में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने की जोरदार तैयारियां,

पार्टी चुनाव कार्यालय में आयोजित समारोह में सरिता आर्य ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत झरते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है । उन्होंने फिर दोहराया कि मैं नैनीताल की बेटी हूँ इस नाते जनता जा उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है । इस अवसर पर गुजरात बड़ौदा के पूर्व सांसद, भावना मेहरा,नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट,हरीश भट्ट,जीवंती भट्ट,तारा राणा,भगवत रावत,सागर आर्य,गजाला कमाल, अम्बा आर्य, शिवांशु जोशी, विवेक साह,मोहित साह,मोहित जोशी,वैभव जोशी,  अशोक तिवारी,विश्वकेतु वैद्य, मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे । बाद में सरिता आर्य चुनाव प्रचार के लिये ज्योलीकोट को चले गई । जबकि शहर में पार्टी की कई  महिला टोलियां चुनाव प्रचार को निकली ।

You missed

You cannot copy content of this page