खबर शेयर करें 👉

*SSP Nainital की कुशल रणनीति ने स्मैक तस्करों के इरादों को किया चकनाचूर, लाखों की स्मैक की बरामद।*

*01.01.2022 से 31.07.2022 तक 106 कुल अभियोग नैनीताल पुलिस की कार्यवाही – कुल 137 अभियुक्तगणों के कब्जे से (1) 3.916 किलोग्राम स्मैक,(2) 19 किलो 696 ग्राम 69 मिग्रा चरस ,(3) 117.971 किग्राम गांजा, (4) 3083 नशीले इन्जेक्शन 60 सिरंजी, (5) 541 ग्राम हिरोईन।*

*संक्षिप्त विवरण -*
*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त* बनाये जाने हेतु लगातार सार्थक प्रयासरत अभियानों के तहत जनपद नैनीताल के समस्त थाना / SOG/ चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान के तहत प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों की धड़ पकड़ कर नशे की तस्करी में अंकुश लगाने के साथ – साथ तस्करी में संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही -*
नशे के विरूद्ध अभियान में *डा0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण में श्री हरेन्द्र सिंह चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में श्री नन्दन सिंह रावत प्रभारी SOG नैनीताल एवं उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव* की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम करने हेतु तीनपानी गौलापुल रास्ते पर नईम ट्रेडर्स के पास चैकिंग के दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा दि0 18/08/2022 को मुखबिर की सूचना पर वाहन मो0सा0 UK04F-4649 होण्डा साईन को रोककर चैक किया गया तो मो0सा0 में बैठे 02 व्यक्ति क्रमशः असरफी लाल पुत्र चन्द्र सिंह निवासी ग्राम चमरोहा तहसील मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 के कब्जे से 237.03 ग्राम व शिव कुमार कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम नूरपुर तहसील दातागंज जिला बदायूँ उ0प्र0 के कब्जे से 112.44 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर न0 436/2022 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम असरफी लाल, मुकदमा एफआईआर न0 437/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम शिव कुमार कोतवाली हल्द्वानी पंजीकृत किया गया । उक्त भारी मात्रा में स्मैक को परिवहन करने वाली मो0सा0 UK04F-4649 होण्डा साईन को एमबी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

पूछताछ में अभि0गणों द्वारा बताया गया कि हम दोनों बरेली में राजमिस्त्री का कार्यकरते हैं इस दौरान इनके संबंध बरेली के स्थानीय स्मैक तस्करों से हुई तो मोटे मुनाफे के लालच में स्मैक तस्करी का कार्य प्रारम्भ करने लगे तथा बरेली से कम दामों में स्मैक खरीद कर हल्द्वानी, रूद्रपुर, रामनगर व पहाड़ों के जनपदों में ऊंचे दामों में स्मैक बेच कर मुनाफा कमाते हैं इनके द्वारा यह भी बताया गया कि बरामद स्मैक को पश्चिमी फतेहगंज के फईम अंसारी से खरीद कर लाना बताया गया है तथा *अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत अभियुक्त फईम अंसारी की गिरफ्तारी हेतु पृथक से पुलिस टीमों* का गठन किया गया है ।
*नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।

ALSO READ:  तल्लीताल,हरिनगर निवासी व नगरपालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत,

*पुलिस टीम हल्द्वानी -*
श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
कानि0 हितेन्द्र वर्मा
कानि0 भूपाल सिंह
*SOG टीम-*
उ0नि0 श्री नन्दन सिंह रावत- प्रभारी एसओजी नैनीताल
कानि0 कुन्दन कठायत – SOG
कानि0 अशोक रावत – SOG
कानि0 भानू प्रताप – SOG
कानि0 त्रिलोक सिंह -SOG
कानि0 अनिल गिरी -SOG
कानि0 दिनेश नगरकोटी – SOG

*मीडिया सैल हल्द्वानी,*
*जनपद नैनीताल*

You missed

You cannot copy content of this page