खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शुक्रवार को अपरान्ह में झाँकर सैम मन्दिर से लौट रहे यात्रियों से भरी मिनी बस विक्रांत का स्टेयरिंग फेल होने से वह आरतोला के पास पलट गई । जिससे उसमें सवार 25 लोग घायल हो गए । जिसमें एक महिला को अधिक चोट आई है ।मिली जानकारी के अनुसार यह मिनी बस विक्रांत संख्या यू के04पीए-0071 दोपहर 3:50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बस में चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी दुर्गानगर थाना लमगड़ा सहित 25 लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु चायखान लमगड़ा से झाकर सैम मंदिर पूजा हेतु आए थे। इस हादसे में भावना घनखोलिया पुत्री गोपाल घनखोलिया (उम्र 16 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सी एच सी धौलादेवी भिजवाया गया। जहां से भावना को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज सी एच सी धौलादेवी में चल रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page