खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र अजय अधिकारी ने सोमवार को घोषित इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में 23 वीं रेंक हासिल की है ।

अजय अधिकारी ने भौतिकी में 99, अंग्रेजी में 96,गणित में 90,रसायन विज्ञान में 91,हिंदी में 86 नम्बर कुल 462 अंकों के साथ 92.40 फीसदी अंक हासिल किये हैं । अजय के पिता घुघ्घूखान के ग्राम प्रधान हैं और गांव में चक्की भी चलाते हैं । जबकि माँ गृहणी हैं । अजय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता,  विद्यालय व्यवस्थापक समिति के अध्यक्ष चेत सिंह बिष्ट, ज्योति प्रकाश,प्रो0 नीता बोरा शर्मा, विद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page