भीमताल। जागेश्वर विधानसभा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह मेहरा के शनिवार को भीमताल व सलड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के अगुवाई में विधायक का स्वागत हुआ और उन्हें जीत पर बधाइयां दी। जागेश्वर विधायक मेहरा ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों की तमाम समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के अलावा गोपाल सिंह चम्याल, नंदा बल्लभ पलड़िया, नरेंद्र बिष्ट व गोपाल बिष्ट समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष बनी, शांति मेहरा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार ।

 

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page