खबर शेयर करें 👉

भीमताल। जागेश्वर विधानसभा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मोहन सिंह मेहरा के शनिवार को भीमताल व सलड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के अगुवाई में विधायक का स्वागत हुआ और उन्हें जीत पर बधाइयां दी। जागेश्वर विधायक मेहरा ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों की तमाम समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के अलावा गोपाल सिंह चम्याल, नंदा बल्लभ पलड़िया, नरेंद्र बिष्ट व गोपाल बिष्ट समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

 

You missed

You cannot copy content of this page