खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इण्डिया वूमेन्स कान्फ्रेंस नैनीताल की रविवार को मल्लीताल स्थित कार्यालय में हुई मासिक बैठक में कांफ्रेंस के सचिव का दायित्व ममता पांडे को सौंपा गया ।

     कांफ्रेंस की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में  हुई बैठक में सचिव तारा बोरा द्वारा अपने व्यक्तिगत कारणों से इस पद से इस्तीफा देने पर उपसचिव ममता पाण्डे को सर्वसम्मति से सचिव पद का कार्यभार दिया गया । बैठक में कांफ्रेंस की महीने भर की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई ।
      बैठक में मुन्नी तिवारी (अध्यक्ष) विशना साह (उपाध्यक्ष) सावित्री सनवाल (उपसचिव) ममता पांडे(सचिव) सरस्वती खेतवाल (उपाध्यक्ष) गजाला कमाल कोषाध्यक्ष, अमिता साह, सरिता, मीनू बुदलाकोटी (कार्यकारिणी सदस्य) मौजूद थे ।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page